फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ashish Dhiman became the district president of Bharatiya Mazdoor Sangh

Yamuna Nagar News: आशीष धीमान बने भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष

Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ashish Dhiman became the district president of Bharatiya Mazdoor Sangh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन शनिवार काे शिव मंदिर धर्मशाला कैंप में संपन्न हुआ। इस दौरान आशीष धीमान को जिलाध्यक्ष की कमान सौैंपी गई।
अधिवेशन में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मेहला और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू से हिस्सा लिया।जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश महामंत्री ने की। इसमें आशीष धीमान को जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री राज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, परमजीत कौर, सह सचिव रुचि बक्शी, रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कमल शर्मा, रमेश कुमार, धर्मवीर, योगेश कुमार, शीशपाल मनचंदा, विजय कुमार को बनाया गया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार व जिला मंत्री राज ठाकुर ने बताया कि इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने संबंधित सभी यूनियन की समस्याओं को सुना। इस दौरान सबसे बड़ी समस्या रोजगार सुरक्षा लागू कब होगी इसके बारे में सवाल किया। जिस पर प्रदेश महामंत्री ने कहा लगातार अधिकारियों से बात की जा रही है। सरकार के ध्यान में भी इस मुद्दे को रखा गया है, जल्द इसको लागू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की यूनियन ने भी अपने मुद्दे रखें। उसके बाद महामंत्री ने भारतीय मजदूर संघ का कार्यकर्ता परिचय वर्ग चार मई को करनाल में होने जा रहा। जिसमें यमुनानगर से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशन लाल शर्मा, राजेंद्र, साहिब सिंह, जसविंद्र, बीरलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed