फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Asha workers surrounded CMO office, submitted memorandum

Yamuna Nagar News: सीएमओ कार्यालय घेर गरजीं आशा वर्कर्स, सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Asha workers surrounded CMO office, submitted memorandum
विभिन्न मांगों को लेकर 27 दिन से हड़ताल कर आंदोलन कर रहीं आशा वर्कर्स ने शुक्रवार को भी सिविल अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। यहां सीएमओ कार्यालय का घेराव कर आशा वर्कर्स ने नारेबाजी की। बाद में यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंप आशा वर्कर्स का बकाया वेतन जारी करने की मांग रखी। यहां आप नेता आदर्श पाल व अन्य कार्यकर्ताओं ने आशा वर्कर्स के समर्थन में पहुंचे। धरना प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान नीरू बाला, जिला कोषाध्यक्ष कर्मजीत कौर, जिला सचिव राजेश कुमारी ने आशा वर्कर्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से आशा वर्कर्स के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कार्य तीन गुना बढ़ा दिए गए हैं और महंगाई दोगुनी बढ़ गई है। कोरोना महामारी में आशा वर्कर्स ने प्रदेश की जनता की सेवा अपनी जान जोखिम में डालकर की। लगातार बढ़ते काम के दबाव, बढ़ती महंगाई और सरकार की अनदेखी से परेशान होकर मजबूरीवश प्रदेश की आशा वर्कर्स को हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। किंतु गत दिनों विधानसभा कूच कर रही आशा वर्कर्स को रोकने के लिए सरकार ने दमनकारी नीति अपनाई। इसे लेकर आशाओं में नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों में रोष है। सरकार के रवैया की घोर निंदा करते हैं। आशा वर्कर्स में सरकार के प्रति काफी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी-डंडे के जोर पर उनकी आवाज व हक दबा नहीं सकती है। आशा वर्कर्स अपने हक के बिना घर नहीं लौटेंगी। जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, वह हड़ताल ऐसे ही जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed