फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ASHA workers raised their voice, protest will continue

Yamuna Nagar News: आशा कर्मियों ने की बुलंद आवाज, धरना रहेगा जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers raised their voice, protest will continue
आशा वर्करों की हड़ताल शनिवार को 26वें दिन में प्रवेश कर गई। जिसकी अध्यक्षता सुनीता देवी साबापुर और मंच का संचालन राजकिरण ने किया। हड़ताल में सिंचाई विभाग से चंद्रपाल मालरा, अध्यापक संघ के जिला सचिव हिसार से विनोद कुमार, जिला अध्यक्ष संदीप कुमार, राजवीर पंडोरा ने आशा वर्कर की मांगों को अपना पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स की हड़ताल 11 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। आशा वर्कर्स में सरकार की दमनकारी नीति के प्रति काफी रोष है। सरकार की इस नीति का जवाब सरकार को आगामी चुनाव में दिया जाएगा। आशा वर्कर अब किसी से डरने वाली नहीं है। अब चाहे सरकार कितना भी दमन कर ले। दो सितंबर से हड़ताल में आशा वर्करों की ब्लॉक अनुसार ड्यूटी लगा दी गई है। जिसमें आशा वर्कर्स शत प्रतिशत हाजरी दे रही हैं। धरने पर सीता, रितु, जीतो, दुर्गा, भूपेंद्र, अंजू, सपना, मालती, ज्योति, कामिनी गोयल समेत अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed