फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Asha workers and ANM honored with flower garlands

आशा वर्करों और एएनएम को फूल माला पहनाकर किया सम्मानित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Asha workers and ANM honored with flower garlands
आशा वर्करों और एएनएम को सम्मानित करते यूपीएससी स्टाफ सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर शहर के गांधीनगर की यूपीएससी में डाक्टर स्टाफ सदस्यों ने आशा वर्करों और एएनएम को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के अर्बन प्रधान रविंद्र पराशर ने की। उन्होंने कहा कि ना केवल यमुनानगर जिले की बल्कि सभी राज्यों की आशा वर्कर करोना वायरस के खिलाफ जंग में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सब जगह कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने की प्रथा चलाई जा रही है। तो ऐसे में वे भी यूपीएससी की आशा वर्कर और एएनएम को सम्मानित करके खुशी महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर डॉक्टर वनिला और डॉक्टर आदित्य ने भी आशा वर्करों और एएनएम का सम्मान बढ़ाया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद किया। इस मौके पर एमसी प्रिया, अक्षय, संदीप, सुरेंद्र, सुनीता, कुसुम, प्रोमिला, सुषमा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कंबोज व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed