फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Asha took out a procession in the city, sloganeering

Yamuna Nagar News: आशाओं ने शहर में निकाला जुलूस, नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Asha took out a procession in the city, sloganeering
जगाधरी अनाज मंडी में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करती आशा वर्कर। संवाद
आशाओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने सरकार के खिलाफ अनाजमंडी से भाई कन्हैया साहिब चौक तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल का नेतृत्व जिला प्रधान नीरू बाला ने किया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुखविंद्र कौर और संचालन इंदु देवी ने की।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान रामकुमार कांबोज, ब्लॉक प्रधान राजवीर पिंडोरा, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, किसान सभा और रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान यशपाल, अध्यापक संघ से सुरेंद्र सैनी, आंगनबाड़ी प्रधान सुनीता, सीटू से विनोद कुमार त्यागी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला सचिव जोत सिंह, आंगनबाड़ी के कैशियर रोशन लाल ने हड़ताल में पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रधान नीरूबाला, कैशियर करमजीत, जिला सचिव राजेश कुमारी ने कहा कि विधानसभा कूच कर रही आशाओं को रोकने के लिए सरकार ने दमनकारी नीति अपनाई है। इसे लेकर आशाओं में नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार के इस रवैया की घोर निंदा करते हैं। आशा वर्कर्स में सरकार के प्रति काफी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी डंडे के जोर पर उनकी आवाज व हक दबा नहीं सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाएं अपना हक लिए बिना घर नहीं लौटेंगी। जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। आशाओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान प्रेस सचिव कामिनी गोयल, गंगानगर से विजय रानी, खारवन से मीना रानी, खिजराबाद से ममतेश, बकाना से रेखा, रादौर से ममता, मुस्तफाबाद से नीलम सहित अन्य आशाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed