फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   asambaddhataen 47 saal baad ek sadasy raamaleela ka manchan

1975 तक एक रहीं, अब 47 साल बाद हुआ दो रामलीला सभाओं का मिलाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
asambaddhataen 47 saal baad ek sadasy raamaleela ka manchan
साढौरा। कस्बे में 1975 तक सनातन धर्म सभा द्वारा शिव शक्ति रामलीला क्लब के कलाकारों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जाता था। तब मास्टर शक्ति प्रसाद रामलीला मंचन का निर्देशन करते थे। 1975 में मास्टर शक्ति प्रसाद के देहांत के बाद दोनों संस्थाएं अलग होकर दो जगह रामलीलाओं का आयोजन करने लगी। इस बीच 1996 में हुए आपसी समझौते के कारण दोनों सभाएं बारी-बारी से एक साल छोड़कर रामलीला का आयोजन करने लगी। कुछ समाजसेवियों के प्रयास से दोनों सभाओं में मिलाप होने से इस बार दोनों सभाएं मिलकर एक ही जगह रामलीला का मंचन कर फिर से मिसाल पेश करेगी।
विज्ञापन

अलग होने के बाद इस तरह से किया जाने लगा था रामलीला का मंचन
1975 में अलग होने के बाद शिव शक्ति रामलीला क्लब द्वारा पुरानी सब्जी मंडी में तथा सनातन धर्म सभा द्वारा मनोकामना मैदान में रामलीला का मंचन किया जाता था। दिवंगत समाजसेवी रघुबीर शरण अग्रवाल ने 1996 में दोनों सभाओं की बैठक बुलाई थी। उनकी मध्यस्थता से दोनों सभाओं में आपसी समझौता हुआ। इस समझौते के अनुसार दोनों सभाओं द्वारा एक साल छोड़कर रामलीला का मंचन करने पर सहमति हुई। तय समझौते के अनुसार सनातन धर्म सभा ने अपनी बारी के अनुसार दो साल तक तो रामलीला का मंचन किया। इसके बाद सभा के पदाधिकारियों ने रामानंद सागर कृत रामायण को बड़े पर्दे पर दिखाना शुरू कर दिया लेकिन शिव शक्ति रामलीला क्लब द्वारा अपनी बारी पर पहले की तरह रामचरित मानस का मंचन किया जाता रहा है।
विज्ञापन

फोटो-5
इंद्रसेन की इच्छा थी कस्बे में एक ही रामलीला हो : सैनी
शिव शक्ति रामलीला क्लब के प्रधान धर्मपाल सैनी ने बताया कि उनकी संस्था के संरक्षक रहे स्वर्गीय इंद्रसेन वर्मा की इच्छा थी कि कस्बे में एक ही जगह रामलीला का आयोजन होना चाहिए। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए दोनों सभाओं का मिलाप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-6
स्टेज पर दोनों सभाओं का लगेगा बैनर : गर्ग
सनातन धर्म सभा के प्रधान सुधीर गर्ग ने बताया कि इस बार स्टेज पर दोनों सभाओं का बैनर लगेगा। सनातन धर्म सभा रामलीला का प्रबंध करेगी जबकि शिव शक्ति रामलीला क्लब के कलाकार मंचन करेंगे। इस बार 24 सितंबर से मनोकामना मैदान में रामलीला का मंचन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed