फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   As soon as the Kanwar Yatra begins, transporters will stop their trucks and canters

Yamuna Nagar News: कांवड़ यात्रा शुरू होते ही ट्रांसपोर्टर खड़े कर देंगे ट्रक-कैंटर

Fri, 11 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
As soon as the Kanwar Yatra begins, transporters will stop their trucks and canters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर हमीदा पुलिस चौकी प्रभारी शमशेर राणा ने यमुनानगर ट्रक अड्डे पर ट्रांसपोर्टरों व चालकों के साथ बैठक की। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने निर्णय लिया कि कांवड़ यात्रा शुरू होते ही सभी ट्रक, कैंटर और भारी वाहनर खड़े कर दिए जाएंगे।
इंचार्ज राणा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा व यातायात नियंत्रण प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजन और व्यवसायिक समुदाय का सहयोग इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कहा कि हम सबकी यह जिम्मेदारी बनती है कि शिवभक्तों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रक यूनियन पहले भी सामाजिक कार्यों में आगे रही है और इस बार भी हम प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। ट्रांसपोर्ट यूनियन सदस्यों ने बताया कि अड्डे के पास और प्रमुख मार्गों पर जहां भी ट्रक खड़े होते हैं, उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान अस्थायी तौर पर दूसरी जगह खड़ा किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थलों की पहचान कर ली गई है और इस बारे में चालकों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed