फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   As soon as the drain got blocked, dirty water started flowing on the roads

Yamuna Nagar News: नाला बंद होते ही सड़कों पर बहने लगा गंदा पानी

Mon, 02 Jun 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
As soon as the drain got blocked, dirty water started flowing on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा में छोटा बस स्टैंड से पाल मोहल्ला को जाने वाली गली के साथ बना नाला बंद कर देने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को लोगों के घरों से आने वाला गंदा पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर गलियों में बहने लगा। यदि निकासी नहीं हुई तो दो-चार दिनों में गंदा पानी सारी गलियों में भर जाएगा। अब लोगों को गंदे पानी के घरों में घुसने का डर सताने लगा है।
पानी निकासी को लेकर ग्राम पंचायत व्यासपुर ने जमीन के मालिक से शनिवार रात व रविवार शाम को भी बातचीत की। परंतु नाले के लिए जगह देने को लेकर कोई समाधान नहीं निकल सका। अस्थाई नाला बंद होने से कस्बा की वाल्मीकि बस्ती, मछरौली काॅलोनी, आंबेडकर नगर, कपालमोचन रोड, गलीचा फैक्ट्री गली के हजारों घरों का पानी नालियों में भरा खड़ा है।
विज्ञापन

नाला बंद हुए अभी दो ही दिन हुए हैं और गंदा पानी छोटा बस स्टैंड की गलियों व सड़क पर जमा हो गया। सड़क पर पानी आने से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल छोटा बस स्टैंड से पाल मोहल्ला की तरफ जाने वाली गली के साथ एक किसान की जमीन लगती है। दशकों से इसी जमीन पर गली के साथ-साथ कच्चा नाला बना हुआ था। अब किसान ने अपने खेतों में मिट्टी डलवा दी है। जिससे नाला बंद हो गया और पानी की निकासी पूरी तरह से अवरूद्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित आदेश हों तो नाला बना देंगे : पंकुश
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि पानी निकासी को लेकर ग्राम पंचायत नाला बनाने को तैयार है। परंतु नाला बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से लिखित में आदेश होने चाहिए। नाले के लिए जमीन देने के लिए किसान से बातचीत की गई, जिस पर फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed