{"_id":"608325778ebc3e592c737474","slug":"as-soon-as-the-days-were-over-the-markets-became-deserted-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl680883138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन ढलते ही बाजार हो गए वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन ढलते ही बाजार हो गए वीरान
विज्ञापन
छह बजे के बाद वह वीरान पड़ी मॉडल टाउन की सड़क। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी जहां शाम को रौनक लगती थी और बाजार गुलजार नजर आते थे, वे शुक्रवार को सूरज ढलते ही वीरान हो गए। हालात यह थे कि जहां रात 12 बजे तक लोगों की भीड़ दिखती थी, वहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। सरकार के आदेशानुसार शाम छह बजे शहर के सभी बाजार पूरी तरह बंद हो गए। वहीं साढ़े पांच बजे से ही मुख्य बाजारों सहित सड़कों पर पुलिस की गाड़ियां दौड़ती नजर आई।
डीसी मुकुल कुमार ने भी शाम छह बजे शहर का निरीक्षण किया। दुकानें बंद होने के साथ ही बाजार बिल्कुल वीरान हो गए। सड़कें पूरी तरह से खाली नजर आई। इस दौरान लोग जल्दबाजी में घर जाते हुए दिखाई दिए। पुराना हमीदा, कैंप, पुराना रादौर, रेलवे स्टेशन बाजार, आनंद मार्केट, जोगिंद्र मार्केट, पेपर मिल छोटी लाइन, मीराबाई बाजार, प्यारा चौक, मॉडलटाउन, मॉडल कॉलोनी, नेहरू पार्क रोड, गोबिंदपुरी रोड, एसपी आवास रोड सहित जगाधरी का देवी भवन बाजार, छोटी लाइन, खेड़ा बाजार, पंसारी बाजार, पत्थरवाला बाजार, रेलवे बाजार, स्कूल रोड, झंडा चौक सहित तमाम मुख्य बाजार व स्थानों पर दुकानें निर्धारित समय पर बंद हो गई।
रेहड़ी फड़ी वालों के काम चौपट
सरकार की ओर से शाम छह बजे बाजार बंद करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में उनके लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है। जिनका काम शाम को ही होता था। शहर में करीब 300 से चाऊमीन, बर्गर, सूप, टिक्की, चाट पापड़ी सहित अन्य स्नैक्स की रेहड़ियां लगती हैं। इनका काम शाम को शुरू होता है। शाम चार बजे बाजार में इन वस्तुओं की रेहड़ियां और फड़ियां लगती हैं। अब शाम छह बजे से दुकानें बंद करने के आदेश के बाद इनके सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। मॉडल टाउन में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले अनुज कुमार ने कहा कि सरकार को उनके लिए अतिरिक्त समय देना चाहिए।
विज्ञापन
शाम छह बजे ही कस्बा सुनसान
प्रतापनगर। कोरोना गाइडलाइन के तहत शुक्रवार को शाम छह बजे बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। बाजार में कुछ दुकानें पुलिस ने बंद करवाई व अधिकांश ने छह बजे स्वयं दुकानें बंद कर दी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मार्केट, कुटीपुर रोड, मेन बाजार, खिजरी क्रॉसिंग आदि जगहों पर संचालकों ने पौने छह बजे तक दुकानें बंद कर दी। जिसके बाद बाजार में पूरी तरह सन्नाटा फैल गया।
रेहड़ी, फड़ी, चाट, चाउमीन, चाय वाले व अन्य दुकानदारों का शाम के समय ही काम होता है। शाम छह बजे बाजार बंद होने से उनका काम धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया। चाट भंडार चलाने वाले अमन प्रजापति, विशाल, विनय आदि का कहना है कि वह सारा दिन अपने घर पर बैठकर टिक्की चाट, चाऊमीन अधिक सामान तैयार करते हैं और शाम के समय ही उसको बाजार में लाकर बेचते हैं। छह बजे बाजार बंद होने से उनका धंधा पूरी तरह से चौपट हो गया है। थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत अधिकांश दुकानदारों ने 6 बजे अपनी दुकानें बंद कर दी और बाजार में गश्त बढ़ा दी गई है। संवाद