फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   As passengers increase, buses will be increased for hilly areas

Yamuna Nagar News: यात्री बढ़ने पर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बढ़ाई जाएंगी बसें

Thu, 23 May 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
As passengers increase, buses will be increased for hilly areas
यमुनानगर। जून से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इस बीच काफी संख्या में लोग बच्चों संग पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। ऐसे में हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बसें भी पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा कराने के लिए तैयार हैं। अभी हरिद्वार के लिए तीन, देहरादून व शिमला के लिए दो, कांगड़ा व मनाली के लिए एक-एक समय डिपो की बसें चल रही हैं। रोडवेज अफसरों का कहना है कि गर्मियों में उक्त रूटों पर यात्री बढ़ते हैं तो मांग मुताबिक परमिट लेकर बसों के समय भी बढ़ाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

यमुनानगर बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए डिपो की बस का सुबह 5.00, 600 व दोपहर 1 बजे का समय है। इसी तरह देहरादून की सुबह 7.40 व 8.40 और शिमला की सुबह 5.30, 630 बजे बस है। ऐसे ही सुबह 7.20 बजे मनाली व 8.10 बजे कांगड़ा की बस है। इस संबंध में जीएम रोडवेज संजय रावल ने कहा कि यात्रियों की मांग मुताबिक ही रूटों पर बस सेवा दी जा रही है, जिसमें मांग बढ़ने पर रूट व फेरे बढ़ाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

-------------
कटरा रूट पर भी शुरू करने की मांग-
किसान आंदोलन के बाद से यमुनानगर डिपो की बस जम्मू का कटरा रूट बंद पड़ा है। जिसे शहर के लोग गर्मियों में दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। राधेश्याम, सतीश, अभिषेक ने कहा कि गर्मियों की बच्चों की छुट्टियों होने पर श्रीवैष्णाे देवी माता के दर्शनों के लिए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि यमुनानगर डिपो की बस का बंद पड़ा कटरा रूट बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
टैक्सी व निजी वाहनों से कम है किराया
हरियाणा रोडवेज की बसों से उक्त रूटों पर सफर टैक्सी व निजी वाहनों के तुलना में कम है। इसलिए सर्दियों में पहाड़ों पर बर्फबारी देखने या गर्मियों में कुछ राहत के लिए काफी संख्या में लोग कांगड़ा, मनाली, शिमला, देहरादून व हरिद्वार जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। उपरोक्त स्थिति के मद्देनजर रोडवेज अफसर तैयारी में लगे हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed