फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Artists will show glimpses of culture for three days from today

Yamuna Nagar News: कलाकार आज से तीन दिन दिखाएंगे संस्कृति की झलक

Mon, 09 Dec 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Artists will show glimpses of culture for three days from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में नौ से 11 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी पूरी की जा रही है। तीन दिन तक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से संस्कृति की झलक दिखाएंगे।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा होंगे। महोत्सव में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं व सरकारी विभागों द्वारा झांकियां निकाली जांएगी। गीता श्लोक उच्चारण कार्यक्रम 11 दिसंबर दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 3500 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा 11 दिसंबर को दोपहर दो बजे नगर निकाली जाएगी। महोत्सव के कार्यक्रम अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, नगराधीश पीयूष गुप्ता व एसडीएम जगाधरी सोनू राम की देखरेख में होंगे। महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। दशहरा ग्राउंड में पंडाल बनाया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों व एनजीओ द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वहीं गीता जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रदेश के प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे। जिनके माध्यम से भक्ति संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।


डीसी ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिस जगह पर महोत्सव होगा वहां पर पंडाल की व्यवस्था की जा चुकी है। जिसमें विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के अलावा संस्थाएं भी अपने स्टॉल को लगाएंगे तथा सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए कलाकारों को विशेष तौर पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed