फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Artists staged the Sita Haran episode

Yamuna Nagar News: कलाकारों ने सीताहरण प्रसंग का किया मंचन

Sun, 06 Oct 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Artists staged the Sita Haran episode
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब नाचरौन की ओर से गांव में रामलीला मंचन कराया जा रहा है। इसमें शुक्रवार रात सीताहरण प्रसंग का मंचन किया गया। मंचन में कलाकारों की ओर से दिखाया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता वनों का भ्रमण करते हुए पचंवटी पहुंचते हैं। इस दौरान रावण की बहन सूर्पणखा उनके पास आती है और श्रीराम की सुंदरता पर मोहित हो जाती है। तब सूर्पणखा सुंदर स्त्री का रूप धारण कर श्रीराम के सामने शादी का प्रस्ताव रखती है।
श्रीराम व लक्ष्मण द्वारा इन्कार करने पर सूर्पणखा सीता की ओर बढ़ती है, जिस पर क्रोधित होकर लक्ष्मण न्कीके नाक काट देता है। सूर्पणखा कटा नाक लेकर खर व दूषण के पास जाती है। खर व दूषण श्रीराम के साथ युद्ध करते हैं और मारे जाते हैं।
विज्ञापन

तब वह रावण के पास जाती है। मामा मारीच की मदद से रावण धोखा कर सीता का हरण कर लेता है।
तब श्रीराम व लक्ष्मण पचंवटी देखकर बहुत दुखी होते हैं और सीता की वनों में तलाश करते हैं। इस मौके पर क्लब प्रधान डॉ. लाभ सिंह, राहुल पुंडीर, राज शर्मा, सेठपाल शर्मा, संदीप राणा, चंद्रपाल कोच, यशपाल राणा, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, हिमांशु, साहिल, सागर, रवि जेलदार, सोनक, धर्मवीर मौजूद रहे। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed