फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arrest

2295 नशीले कैप्सूलों के साथ मेडिकल शॉप संचालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Arrest
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) यूनिट अंबाला की टीम ने संजय विहार कॉलोनी टी प्वाइंट के पास से नशीले कैप्सूलों साथ मेडिकल शॉप संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 2295 नशे के कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ गांधी नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसआई रामकुमार ने गांधी नगर थाना में शिकायत दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि संजय विहार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह गाबा अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाता है। वह नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाएं अपने घर पर रखता है। वह अपने घर से ये दवाएं लेकर अपनी दुकान की तरफ आएगा। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने संजय विहार कॉलोनी के टी पॉइंटा पर नाकाबंदी की। तभी आरोपी आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2295 कैप्सूल बरामद किए गए। जिला औषधी नियंत्रक प्रवीण कुमार को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने कैप्सूलों की जांच की। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ गांधी नगर थाना में केस दर्जकर करवाया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed