फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   arrest

Yamuna Nagar News: बीकानेर मिष्ठान का संचालक, बेटा और ड्राइवर अफीम के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
arrest
यमुनानगर। मधुर सिनेमा के सामने बीकानेर मिष्ठान का संचालक, बेटा और ड्राइवर को पुलिस ने अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 972 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपियों की पहचान कमलानगर कॉलोनी निवासी जोग सिंह, राकेश कुमार और करतारपुर कॉलोनी निवासी देवीदयाल सैनी के रूप मेें हुई है।
विज्ञापन

इनमें जोग सिंह बीकानेर मिष्ठान का संचालक बताया है। सीआईए 2 टीम ने तीनों आरोपियों को रादौर कांबोज धर्मशाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से चार दिन का रिमांड मिला।
विज्ञापन

राजस्थान ले लेकर आए थे अफीम
आरोपी अफीम राजस्थान से लेकर आए थे। उपनिरीक्षक चरणजीत ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज चौक पर ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान लाडवा की ओर से उन्हें एक सफेद टाटा सफारी तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर गाड़ी के चालक ने कुछ दूरी पहले ही अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। गाड़ी में सवार ड्राइवर ने अपना नाम देवीदयाल सैनी निवासी करतारपुर मॉडल कॉलोनी यमुनानगर, परिचालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जोग सिंह निवासी कमला नगर यमुनानगर और चालक सीट के पीछे बैठे युवक ने अपना नाम राकेश कुमार यमुनानगर बताया। जब उनसे पुलिस ने पूछताछ की तो वे टालमटोल करने लगे। इस पर पुलिस को और शक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में कुछ घरेलू सामान, मिठाई, नमकीन और कपड़े थे। इसी दौरान पुलिस को तलाशी के दौरान बीच वाली सीट पर रखे सामान के बीच दबाकर रखी दो पॉलीथिन मिले। इनमें काले रंग का पदार्थ डला था। इस बारे उनसे पूछताछ की गई। जिस पर तीनों ने पूछताछ में बताया कि पॉलिथीन में अफीम है। जो वह जोधपुर, राजस्थान से लेकर आए हैं। उपरोक्त लोगों से बरामद की गई अफीम का इलेक्ट्रानिक कांटे पर वजन करने पर पॉलीथिन सहित 850 ग्राम और दूसरी पैकिंग का वजन पॉलीथिन सहित 122 ग्राम पाया गया।

वर्जन
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 972 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। आरोपियों से पूछताछ के लिए चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। इनमें एक आरोपी बीकानेर मिष्ठान का संचालक भी है। पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा। आरोपी अफीम इससे पूर्व कहां-कहां से लेकर आते थे, क्या इस काम और कौन-कौन शामिल हैं।
-रजत गुलिया, डीएसपी रादौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed