फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Arrest

छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को पिस्तौल के बल पर लूटने आए दो युवक पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arrest
छठ पर्व के दौरान लोगों को पिस्टल के बल पर लूटने की फिराक में घूम रहे दो युवकों पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों के पास से दो देसी कट्टे व 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई पुलिस के सीआईए-वन स्टाफ ने की। दोनों युवक यमुुना नहर के घाटों के पास घूम रहे थे। यहां छठ पर्व मनाया जा रहा था। दोनों ने पूछताछ में कबूला कि वे छठ मनाने आने वाले श्रद्धालुओं को लूटने की फिराक में थे। सीआईए को दोनों के बारे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके लिए दो टीमों का गठन किया था। टीमों ने युवकों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद उन्होंने एएसआई मोहन वालिया, याकूब, अमरजीत व मनजीत की एक टीम बनाई। टीम को हमीदा हैड पर भेजा गया। जहां टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें एक युवक मिला जो उन्हें देखकर भागने लगा। जिसे टीम ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिस पर उस गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बलवंत राय कॉलोनी निवासी रविंद्र उर्फ सोनू के रूप में बताई। उसने बताया कि वह छठ मनाने आए लोगों से लूट करने की फिराक में वहां घूम रहा था।
विज्ञापन

इंचार्ज महावीर सिंह ने दूसरे युवक को ओपी जिंदल पार्क के पास से पकड़ा है। वह भी पश्चिमी यमुना घाट पर छठ मनाने आए लोगों को निशाना बनाने की फिराक में था। इसके लिए एएसआई जसवीर सिंह, हैप्पी, राजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, विमल की एक टीम बनाई गई। टीम ने सिटी सेंटर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को काबू कर लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछातछ में आरोपी ने अपना नाम विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी सन्नी उर्फ पाली के रूप में बताया। सन्नी ने बताया कि वह छठ पर्व मनाने आए लोगों से लूट के इरादे से आया यहां आया था। पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed