{"_id":"65cd48cecc4219e6bb0bd355","slug":"arms-act-and-conspiracy-section-imposed-in-robbery-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-114095-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डकैती के मामले में आर्म्स एक्ट और साजिश रचने की लगाई धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डकैती के मामले में आर्म्स एक्ट और साजिश रचने की लगाई धारा
Thu, 15 Feb 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की ग्रीन विहार कॉलोनी में प्लाईवुड ठेकेदार के घर में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट और साजिश रचने की धारा-120बी जोड़ दी है। जबकि इस मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के गांव पोलडंगा निवासी नजिमुल हक उर्फ पवन सिंह उर्फ साजन और बिहार के नजराबाड़ी निवासी एमडी वीरेन उर्फ बटला को छह दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। वहीं समता प्लाइवुड फैक्टरी में काम करने वाली पश्चिम बंगाल निवासी शहनाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित आरोपियों के किराए के कमरे से वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद किया है। वहीं पुलिस लूटी गई नकदी और गहने बिहार और पश्चिम बंगाल से बरामद करेगी। नजिमुल गुरुग्राम में एक होटल में सेफ है और वीरेन ऑटो चालक है। दोनों गुरुग्राम में एक ही जगह रहते हैं। पुलिस इस मामले में शहनाज के भतीजे हुसैन और उसके पिता की तलाश कर रही है। इस वारदात में हुसैन, उसका पिता भी शामिल बताया जा रहा है।