Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Arghya' offered to the Sun God at Pakka Ghat in Radaur

Yamuna Nagar News: रादौर के पक्का घाट पर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

Mon, 16 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
'Arghya' offered to the Sun God at Pakka Ghat in Radaur
रादौर के पक्का घाट पर बनाई वेदी पर पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के पक्का घाट पर रविवार को प्रवासी मजदूरों ने छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। व्रती महिलाओं ने पश्चिमी यमुना नहर में खड़े होकर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान पुरुषों और महिलाओं ने भोजपुरी गीत गाकर छठ मैया की आराधना की। नवविवाहित महिलाओं ने भी पूजा में भाग लिया। सुरेंद्र कुमार, सुदेश्वर उपाध्याय, उमाशंकर सिंह और श्रीकेश कुमार ने बताया कि बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी भारत के लोगों में छठ पूजा के प्रति गहरी आस्था है। प्रवासी परिवार रोजगार के सिलसिले में जहां भी रहते हैं, वहीं एकत्रित होकर इस पर्व को मनाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छठ पूजा चार दिनों तक चलती है। पहले दिन नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत होती है। दूसरे दिन व्रती उपवास रखते हैं। तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाता है। बच्चों को भी छठ पूजा की परंपराओं और महत्व के बारे में बताया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed