फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Area surrounded by black ash, residents appeal to MLA

Yamuna Nagar News: काली राख से घिरा क्षेत्र, क्षेत्रवासियों ने विधायक से लगाई गुहार

Fri, 09 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Area surrounded by black ash, residents appeal to MLA
विधायक को मांगपत्र सौंपते मंडल के पदा​धिकारी व अन्य। प्रवक्ता
यमुनानगर। शहर के कई इलाकों में उड़कर आ रही काली राख (केरी) से लोग गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। समाजसेवी व उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विधायक घनश्याम दास से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया और इसके स्थायी समाधान की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि छोटी लाइन, संत नगर, न्यू मार्केट, विश्वकर्मा मोहल्ला, पुराना रादौर रोड, कैंप, पटेल नगर, पुराना हमीदा, जमुना गली, चूना भट्टी, सुभाष गली, कृष्णा गली, राजा राम गली, पुराना सहारनपुर रोड और तीर्थ नगर सहित कई इलाकों में लगातार काली राख उड़कर आ रही है। हर समय हवा में फैली यह राख लोगों के घरों, दुकानों और सड़कों पर जम रही है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। लता रानी, गित्ती, कुसुम देवी, ममता, संजय मित्तल, अखिलेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, बृजमोहन, अन्नु शर्मा और विजय अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोगों का स्वास्थ्य और अधिक प्रभावित होगा। विधायक ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विधायक को मांगपत्र सौंपते मंडल के पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्ता

विधायक को मांगपत्र सौंपते मंडल के पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed