{"_id":"69b32ddd7189e59f5c0b0133","slug":"area-meetings-will-be-held-again-in-the-wards-on-march-14-15-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152707-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 14-15 मार्च को वार्डों में फिर लगेगी एरिया सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 14-15 मार्च को वार्डों में फिर लगेगी एरिया सभाएं
Fri, 13 Mar 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक बार फिर एरिया सभाओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन के ऐसे लाभार्थी जो पहले आयोजित बैठकों में अपना सत्यापन नहीं करवा पाए थे, उन्हें अब 14 और 15 मार्च को मौका मिलेगा। इन दो दिनों में नगर निगम के सभी वार्डों में एरिया सभा की बैठकें आयोजित कर लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर वेरिफिकेशन किया जाएगा।
महापौर सुमन बहमनी और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि इससे पहले नगर निगम की ओर से 21 जनवरी, 5 व 6 फरवरी तथा 25 व 26 फरवरी को एरिया सभाओं के माध्यम से पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन किया गया था। इन बैठकों के दौरान कई लाभार्थी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे। ऐसे लाभार्थियों की सूची शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा की ओर से नगर निगम को भेजी गई है। अब उन्हीं सूचीबद्ध लोगों के सत्यापन के लिए दोबारा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार एरिया सभा की बैठक में संबंधित क्षेत्र के कम से कम दस प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति से कोरम पूरा होने के बाद ही सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लाभार्थियों को अपने पहचान पत्र, पेंशन से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात साथ लाने होंगे ताकि मौके पर ही जांच कर प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसके लिए एरिया सभा सचिवों और नोडल अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
-14 मार्च को यहां होंगी बैठकें
14 मार्च को सुबह 10 बजे से वार्ड 1 में सामुदायिक केंद्र गुलाब नगर, वार्ड 2 में डीडी अग्रवाल स्कूल जगाधरी, वार्ड 3 में सामुदायिक केंद्र उधमगढ़, वार्ड 4 में सामुदायिक केंद्र बूड़िया और वार्ड 5 में राजा वाला मंदिर कल्याण नगर में बैठक होगी।
इसी दिन दोपहर 2 बजे से वार्ड 6 में गुरु रविदास मंदिर दुर्गा गार्डन, वार्ड 7 में सामुदायिक केंद्र सेक्टर-17, वार्ड 8 में यमुना क्लब मॉडल टाउन, वार्ड 9 में बजरंग भवन मॉडल कॉलोनी, वार्ड 10 में शीतल गिरी विद्या मंदिर स्कूल शांति कॉलोनी और वार्ड 11 में सामुदायिक केंद्र दड़वा में बैठकें होंगी।
-- -- -
15 मार्च को यहां होगी वेरिफिकेशन
15 मार्च को सुबह 10 बजे से वार्ड 12 में खेड़ा मंदिर तीर्थ नगर, वार्ड 13 में गढ़वाली धर्मशाला जम्मू कॉलोनी, वार्ड 14 में सामुदायिक केंद्र पुराना हमीदा, वार्ड 15 में नगर निगम कार्यालय फव्वारा चौक, वार्ड 16 में स्वर्ण जयंती पार्क और वार्ड 17 में एमसी धर्मशाला मेन बाजार कैंप में एरिया सभाएं आयोजित होंगी। दोपहर 2 बजे से वार्ड 18 में अपना मंच पार्क फर्कपुर, वार्ड 19 में एसडी पब्लिक स्कूल विष्णु नगर, वार्ड 20 में एमसी सामुदायिक केंद्र, वार्ड 21 में भगवान परशुराम धर्मशाला और वार्ड 22 में वाल्मीकि धर्मशाला गोल्डनपुरी में बैठकें होंगी।