फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Apply for Nano Urea Spray

Yamuna Nagar News: नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए करें आवेदन

Tue, 30 Jan 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Apply for Nano Urea Spray
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया देगी। सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि स्कीम के तहत नैनो यूरिया की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी। बाकी खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं है खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है।
विज्ञापन

फसल व सब्जियों में इसका प्रभाव आता है। नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं। यह पोटाशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन ऑक्साइड जो अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर इसमें योगदान करते हैं, इससे वायु प्रदूषण भी होता है। उन्होंने बताया कि किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पोर्टल पर पंजीकरण विवरण के साथ ही नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed