फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Apply for Beti Bachao-Beti Padhao competition

Yamuna Nagar News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्पर्धा के लिए करें आवेदन

Sun, 21 Jul 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Apply for Beti Bachao-Beti Padhao competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता करवा रहा है। इनमें गायन, रेडियो जिंगल, गीत, रैप, वीडियो स्पर्धाएं शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 29 जुलाई है।
कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी आवाज में एक ऐसा गीत रिकॉर्ड करें, जो बालिकाओं को बचाने व शिक्षित करने के महत्व पर जोर देता हो। रेडियो जिंगल प्रतियोगिता में एक आकर्षक व प्रभावी रेडियो जिंगल बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाए। गीत प्रतियोगिता में ऐसा गीत बनाएं, जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उत्सव मनाता हो।
विज्ञापन

रैप प्रतियोगिता में एक जोशीला रैप लिखकर प्रस्तुत करें, जो बालिकाओं को शिक्षा व सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के महत्व को उजागर करता हो। वीडियो प्रतियोगिता में ऐसा वीडियो बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश दे। सभी प्रविष्टियां मौलिक व हरियाणवी भाषा में हो। हर प्रविष्टि की अवधि एक मिनट हो। हर प्रतिभागी प्रति श्रेणी एक प्रविष्टि जमा कर सकता है। हर प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि में अपना नाम, संपर्क जानकारी शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। महिलाओं को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम विजेता को पांच हजार 100 रुपये, द्वितीय विजेता को तीन हजार 100 रुपये तथा तृतीय विजेता को दो हजार 100 रुपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिला से हर श्रेणी में शीर्ष तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेताओं को प्रमाण पत्र व रोमांचक पुरस्कार दिए जाएंगे।

विजयी प्रतिभागियों के कार्यों को दूसरों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। प्रस्तुति की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई है। इसलिए सभी प्रविष्टियां 29 जुलाई तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा कराई जा सकती है। साथ ही डीपीओ वाईएनआर डॉट डब्ल्यूसीडी एट द रेट जीमेल डॉट कॉम भी ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed