फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Applications sought to discuss exams, internet not working in schools

Yamuna Nagar News: परीक्षा पर चर्चा के लिए मांगे आवेदन, स्कूलों में नहीं चल रहा इंटरनेट

Tue, 31 Dec 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Dec 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Applications sought to discuss exams, internet not working in schools
जगाधरी। हरियाणा, सीबीएसई, आईसीईबी सहित देश के तमाम शिक्षा बोर्ड ने अपनी वार्षिक परीक्षा की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दसवीं व 12वीं की परीक्षा फरवरी में होगी। इस बार जिले से निजी व सरकारी स्कूल के करीब 40000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, इसी के साथ विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने व सहज महसूस करवाने को लेकर प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी प्रधानमंत्री से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों के साथ अध्यापक व अभिभावकों को भी प्रधानमंत्री से संवाद का मौका दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विद्यार्थियों को 14 जनवरी तक इसके लिए आवेदन करना होगा। जिसके लिए विभाग ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या कम होने के आसार बन रहे हैं। चूंकि सरकारी स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। जिस कारण इसके लिए आवेदन करने में विद्यार्थियों के साथ अध्यापकों भी दिक्कत होगी। विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं, लेकिन जिले के कई स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई स्कूलों में इंटरनेट बहुत ही धीमा चलता है। जिस कारण अन्य कार्य करने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


------------


पांच दर्जन स्कूलों में इंटरनेट की दिक्कत


जिले के पांच दर्जन स्कूलों में इंटरनेट की व्यवस्था ठीक नहीं है। इन स्कूलों में इंटरनेट बहेद धीमी गति से चलता है। जिस कारण ऑनलाइन काम करने में काफी दिक्कत आती है। जिले के करीब पांच दर्जन स्कूल ऐसे हैं, जहां पर इंटरनेट की व्यवस्था अच्छी नहीं है। ऐसे स्कूलों की संख्या 55 से 60 है। यह स्कूल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। अधिकांश स्कूल वह हैं जो हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के सीमा के पहाड़ी व देहात क्षेत्र के हैं। इन स्कूलों में इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी है। जिस कारण इन स्कूलों में असेसमेंट टेस्ट नहीं हो पाए थे। शिक्षकों का कहना है कि एक एप ओपन होने में यहां पर पांच से सात मिनट तक लग जाते हैं। कार्य करने में बहुत ज्यादा समय लगता है। ऐसे में इन स्कूलों को आवेदन करने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

15 तक छुट्टी होगी दिक्कत

शिक्षा निदेशालय ने एक से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विद्यार्थी 16 जनवरी को स्कूल आएंगे, ऐसे में 14 तक आवेदन स्कूल अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे। वहीं, यदि विद्यार्थी स्वयं आवेदन करते हैं तो इसके सही होने पर संशय बना रहेगा।




-----------


वर्जन

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हें। इसके लिए 14 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। सभी स्कूल प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। जहां इंटरनेट की दिक्कत है, वे कलस्टर स्तर पर यह कर सकते हैं।
धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed