फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anticipatory bail plea of accused of cheating agent of Rs 5.60 lakh rejected

आढ़ती से 5.60 लाख की ठगी करने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail plea of accused of cheating agent of Rs 5.60 lakh rejected
यमुनानगर। शादी में गहने बनवाने के नाम पर आढ़ती से पांच लाख 60 हजार की ठगी के आरोपी सहारनपुर के ततारपुर निवासी अरुण कुमार उर्फ मोनू की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने रद्द कर दी है। शहर पुलिस ने बीती चार मार्च को आरोपी अरुण कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस की ओर से आरोपी को नोटिस दिए गए, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अब आरोपी ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई। जिसे अदालत ने नामंजूर कर दिया है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि अदालत की ओर से जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। जल्द दबिश कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका भाई लक्कड़ आढ़त का काम करता है। सहारनपुर के गांव ततारपुर निवासी अरुण उर्फ मोनू भी उसके भाई के साथ आढ़त का काम करता है। उसके भाई के लड़के की 14 नवंबर को शादी थी। जिसके लिए हमने गहने बनवाने थे। मार्च 2021 में वह अपने दफ्तर सरनी चौक पर मौजूद था। तभी वहां पर उसका भाई और अरुण उर्फ मोनू भी बैठा था। तभी गहने बनवाने की बात चली तो अरुण कहने लगा कि उसका भाई गंगोह में सुनार का काम करता है। वह उनके गहने उससे बनवा देगा। उसका रेट भी जायज होगा। उसके बाद अरुण कहने लगा कि सोने का भाव दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और कुछ एडवांस दे दो ताकि वह सस्ते रेट में सोना बुक करवा सके। इसके बाद 30 अप्रैल 2021 को उसने अपने आढ़ती से चार लाख रुपये लेकर गहने बनवाने के लिए अरुण को दे दिए। 17 जून 2021 को अरुण ने उसके भाई के व्हाटसअप पर सोने के कड़े व चूड़ियों के डिजाइन भेजे और कहा कि इनमें से डिजाइन पसंद कर लो। उन्होंने डिजाइन पसंद करके आरोपी अरुण को बता दिए। आरोपी ने जल्द ही कड़े व चूड़ियां बनवाकर देने का आश्वासन दिया। 19 जून को वो और उसका भाई आरोपी अरुण के साथ गंगोह में गए। जहां अरुण ने उन्हें सुनार से मिलवाया। जहां सुनार ने उन्हें बताया कि उनका कुल 5 लाख 60 हजार रुपये का बिल बना है। लेकिन अभी आर्डर तैयार नहीं है। सुनार ने उन्हें गहनों लेने के लिए 15 जुलाई 2021 को बुलाया। 19 जून 2021 की ही शाम को वापस आकर उन्होंने बाकी के एक लाख 60 हजार रुपये भी आरोपी अरुण को दे दिए। इसके बाद अरुण ने उन्हें 15 जुलाई 2021 तक में ये गहने लाकर देने का वादा किया। इसके बाद 28 जून 2021 को वो और उसका भाई संदीप सुनार के पास गंगोह गए। तब भी सुनार ने ऑर्डर तैयार नहीं होने की बात कही। 15 जुलाई 2021 को सुनार से बात की तो उसने कहा कि अरुण ने उसकी पेमेंट नहीं दी है। जब वो मेरी पेमेंट दे देगा तो वह गहने दे देगा। जब उन्होंने अरुण से बात की तो आरोपी ने शादी से एक दिन पहले गहने लेकर आने की बात कही। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही अरुण ने उनके गहने व पैसे वापस देने से साफ मना कर दिया। अब रुपये व गहने मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि आरोपी ने उनसे गहने बनवाने के नाम पर पांच लाख 60 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने मामले में चार मार्च को आरोपी अरुण के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed