फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anti Narcotics Cell caught one with heroin

Yamuna Nagar News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन संग एक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anti Narcotics Cell caught one with heroin
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बाइक पर नशे की खेप बेचने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। सेल के इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड से होता हुआ एक युवक नशे की खेप को बेचने के लिए घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसआई मेहर लाल, एएनसी आजाद नगर चौकी इंचार्ज राम कुमार, सुरेश अखिलेश वालिया ने बस स्टैंड के पास जाकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। जो टीम को देख भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विभाग के एसडीओ राकेश कुमार को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम 26 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान चांदपुर निवासी मोहिन खान के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed