फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Answer summoned from 13 sanitation workers found absent, Yamunanagar

गैरहाजिर मिले 13 सफाई कर्मियों से जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Answer summoned from 13 sanitation workers found absent, Yamunanagar
सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांचते उप निगम आयुक्त अशोक कुमार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के उप आयुक्त अशोक कुमार मंगलवार सुबह करीब सात बजे मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के साथ अचानक सफाई कर्मचारियों के हाजिरी निरीक्षण पर निकले।उन्होंने चार वार्डों में सफाई कर्मचारियों का हाजिरी निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुल 100 सफाई कर्मचारियों में से 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से उप आयुक्त ने जवाब तलब किया है।
निगम के उप आयुक्त सबसे पहले वार्ड नंबर दो के झंडा चौक पर पहुंचे। यहां मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने उनके सामने सभी कर्मचारियों की रजिस्टर में हाजिरी ली। यहां पर कुल 30 सफाई कर्मचारियों में से एक सफाई कर्मी अनुपस्थित मिला। इसके बाद निगम अधिकारी वार्ड नंबर चार के मंशा सिंह गुरुद्वारा पर पहुंचे। यहां हाजिरी लेने पर कुल 25 कर्मचारियों में से 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसके बाद वह सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, सहायक सफाई निरीक्षक सचिन के साथ वार्ड नंबर छह के दुर्गा गार्डन में पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची। यहां कुल 27 कर्मचारियों में से केवल एक सफाई कर्मी अनुपस्थित मिला। यहां से वह वार्ड नंबर 11 के चिट्टा मंदिर रोड पर शांति कालोनी के पास पहुंचे। यहां पर 18 में से 14 कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। जबकि दो कर्मचारी अनुपस्थित मिली। दो कर्मचारी लीव पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारियों को बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को अपने एरिया की गहनता से सफाई कर शहर को साफ व स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी पूरी वर्दी में ड्यूटी पर आए और अपने एरिया की हर गली, नाली व अन्य स्थानों की गहनता से सफाई करें। सफाई के बाद एकत्रित हुए कचरे का भी समय पर उठान करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed