फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anshul's accomplice arrested for demanding extortion

रंगदारी मांगने के आरोपी अंशुल का साथी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Anshul's accomplice arrested for demanding extortion
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने रादौर निवासी साहिल सेतिया से रंगदारी मांगने के आरोपी अलाहर निवासी अंशुल उर्फ खन्ना के साथी रेतगढ़ निवासी कृष्ण कुमार उर्फ मिट्टू को गिरफ्तार किया है। जिस समय बदमाश अंशुल उर्फ खन्ना ने रादौर निवासी साहिल सेतिया को धमकी दी। उस समय आरोपी कृष्ण भी उसके साथ था। उसने वीडियो भी बनाई थी। अभी इस मामले में खन्ना को हथियार मुहैया कराने का आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, अंशुल उर्फ खन्ना ने अपने साथी रादौर निवासी कुलदीप व राहुल के साथ रादौर के ही साहिल सेतिया को धमकी दी थी। साहिल का कुलदीप के साथ रुपयों का लेन देन था। जिसके चलते ही कुलदीप, अंशुल व राहुल उसके पास पहुंचे थे और उससे रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अंशुल ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया था। इस मामले में रादौर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी कुलदीप व राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो माह पहले सीआईए वन की टीम ने अंशुल उर्फ खन्ना को पकड़ा था। अब उसके साथी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed