फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ansal Housing fined 11 thousand rupees

Yamuna Nagar News: अंसल हाउसिंग पर 11 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ansal Housing fined 11 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आवासीय भवन में क्लब सुविधा का चार्ज वसूलने के बावजूद क्लब की सुविधा न देने पर उपभोक्ता फोरम ने अंसल हाउसिंग पर 11 हजार रुपये जुर्माना किया है। साथ ही एक लाख दो हजार 452 रुपये की राशि 8 प्रतिशत ब्याज दर के साथ लौटाने का आदेश भी दिया है। यह राशि 45 दिनों के भीतर ना लौटाने पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी देना पड़ेगा।
जगाधरी निवासी दिनेश रिशि और उनके बेटे साहिल रिशि ने वर्ष 2012 में अंसल हाउसिंग से 3 बीएचके का फ्लैट खरीदा था। मई 2015 में अंसल हाउसिंग की ओर से दिनेश रिशि से 52452 रुपये क्लब चार्जेस के मांगे गए, उस समय तक अंसल टाउनशिप में क्लब का निर्माण नहीं करवाया गया था। दिनेश ने इसका विरोध किया, लेकिन अंसल हाउसिंग की ओर से दिनेश से यह रकम वसूल कर ली गई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, अंसल हाउसिंग ने दिनेश से 21 हजार रुपए वैट टैक्स के बजाय 71 हजार रुपये वैट टैक्स के वसूल किए। अधिक वैट टैक्स लेने और बिना सुविधा के क्लब चार्ज लेने पर दिनेश और उनके बेटे साहिल ने उपभोक्ता फोरम में अंसल हाउसिंग के खिलाफ शिकायत दी। फोरम ने दोनों पक्षों को सुनने के अंसल हाउसिंग पर जुर्माना करते हुए अवैध रूप से वसूल किए गए 50 हजार रुपए वैट टैक्स और 52 हजार 452 रुपये क्लब चार्जेस लौटाने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed