{"_id":"632a1624baf84e30c77ec52c","slug":"another-member-of-gangster-kala-rana-gang-arrested-pistol-and-three-cartridges-recovered-yamuna-nagar-news-knl121837728","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar: गैंगस्टर काला राणा गैंग का एक और सदस्य काबू, पिस्टल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar: गैंगस्टर काला राणा गैंग का एक और सदस्य काबू, पिस्टल और कारतूस बरामद
Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
सार
आरोपी से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। सीआईए 2 की टीम अब तक काला राणा गैंग के चार सदस्यों को काबू कर चुकी है। आरोपी जेब में बंद काला राणा के भाई सूर्य प्रताप के संपर्क में था।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर पर एनआईए की छापामारी के बाद पुलिस लगातार काला राणा गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर रही है। सीआईए 2 की टीम ने गैंगस्टर काला राणा गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान अंबाला के बलदेव नगर निवासी अनुज उर्फ पंडित के रूप में हुई। आरोपी से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। उसको पहले पकड़े गए सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बावा से पूछताछ के बाद काबू किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी अनुज उर्फ पंडित जेल में बंद काला राणा के भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी राणा के संपर्क में था। वह उसके कहने पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले सीआईए 2 की टीम ने उसे काबू कर लिया। अब तक सीआईए 2 की टीम काला राणा गैंग से जुड़े चार सदस्यों को काबू किया है।
विज्ञापन
सीआईए 2 इंचार्ज राकेश ने बताया कि 13 सितंबर की रात को उनकी टीम ने पांजुपुर नहर पटरी से काला राणा गैंग के सदस्य सुभाष नगर निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बाबा व प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शुभम को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने उनकी टीम पर ही पिस्टल तानकर लूटने का प्रयास किया था। आरोपियों से दो देसी पिस्टल व सात जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
वहीं, वारदात में इस्तेमाल एक बाइक भी बरामद की गई थी। इंचार्ज राकेश ने बताया कि पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी सिमरनजीत का जेल में बंद काला राणा के भाई सूर्य प्रताप सिंह उर्फ नोनी के संपर्क में था व उसी के कहने पर ही इसने और शुभम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लक्ष्मी गार्डन स्थित काला राणे के घर पर हथियार व काफी मोबाइल फोन जमा किए थे।
जिनकी बरामदगी एनआईए की टीम कर चुकी है। इसके अलावा नोनी द्वारा जेल में प्रयोग किए जा रहे मोबाइल की बरामदगी भी अंबाला जेल से की जा चुकी है। जिसकी जांच संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है। पूछताछ के दौरान सिमरजीत सिंह ने काला राणा गैंग के अपने साथी अभिषेक व बलदेव नगर निवासी अनुज उर्फ पंडित के बारे में बताया था। अभिषेक पंजेटा को सीआईए 2 की टीम ने 15 सितंबर को काबू किया था। अब गैंग के चौथे सदस्य अनुज उर्फ पंडित को काबू किया गया है।