{"_id":"60525be78ebc3ed4c37629eb","slug":"another-death-from-corona-39-new-infected-found-yamuna-nagar-news-knl644762135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और मौत, 39 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और मौत, 39 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
यमुनानगर। मार्च में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण जानलेवा हो गया है। लगातार दूसरे दिन एक और कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में भी इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को कोरोना के 39 नए केस मिले हैं। जिनमें से सात संक्रमित स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में अब तक कुल 7459 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 7031 स्वस्थ हो चुके हैं। खास बात ये है कि शहर के कोविड-19 अस्पताल में कुल 16 संक्रमित भर्ती हैं, जिनमें से नौ गंभीर है। जिसमें से एक को रेफर कर दिया है। जबकि छह संक्रमित ऑक्सीजन पर है। जबकि दो गंभीर है।
कोरोना संक्रमण मार्च माह में और भी खतरनाक साबित होने वाला है। क्योंकि लगातार दूसरे दिन एक और संक्रमित वृद्ध की जान चली गई है। रंजीत कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को हाइपरटेंशन के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां पर कोरोना टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया। जिस कारण वृद्ध को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। यहां पर भी कोई आराम नहीं तो चिकित्सकों ने वृद्ध को मुलाना अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर वृद्ध की तबीयत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सरकारी गाइडलाइन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने वृद्ध का अंतिम संस्कार कराया।
इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
शांति कॉलोनी चिट्टा मंदिर, सिविल लाइन जगाधरी, विश्वकर्मा कॉलोनी, मॉडल टाउन से दो केस, चंद्र निवास जोडियो रेलवे रोड से चार केस, लालद्वारा कॉलोनी, शक्ति नगर मॉडल टाउन से दो केस, गांव रादौर, गांव दराजपुर, विष्णु गार्डन से दो केस, मॉडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी, गांव मानकपुर, गांव मारवा खुर्द, सत्संग विहार, सेक्टर-17 जगाधरी से दो केस, गांव छलौर, शुगर मिल कॉलोनी से दो केस, हरबंसपुरा, सेक्टर-18, इस्जैक से एक केस, बैंक कॉलोनी, गांव कांजनू से दो केस, गांव झगूडी, गांव शाहपुर, गांव बिलासपुर से दो केस, गांव दयालगढ़ से है।
विज्ञापन
जिले में 269 हुए एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 269 एक्टिव केस हो गए हैं। जिसमें से 220 संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें 15 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। बुधवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 507 सैंपल लिए गए। जिले में अभी तक कुल 2,28,700 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,19,681 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 1300 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
कोरोना संक्रमण फैलने से रोकेंगी अधिकारियों की टीमें
यमुनानगर। मार्च माह में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में डीसी मुकुल कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई है, जो लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव का पाठ पढ़ाया जाएगा। जगाधरी उपमंडल में एसडीएम सुशील कुमार की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया है। जिसमें डीएसपी सुभाष चंद्र व उप सिविल सर्जन डॉ. वागीश गुटेन रहेंगे। बिलासपुर उपमंडल में एसडीएम जसपाल सिंह के साथ डीएसपी आशीष चौधरी एसएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा तथा रादौर में एसडीएम सुरेंद्रपाल के साथ डीएसपी रजत गुलिया व एसएमओ डॉ. विजय परमार को शामिल किया गया है। यह अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में शादी, सामाजिक कार्यक्रमों व शोक सभाओं में कोरोना बचाव के लिए हिदायत देंगे।