फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Another case registered for embezzlement of government paddy

Yamuna Nagar News: सरकारी धान के गबन में एक और केस दर्ज

Sat, 15 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Another case registered for embezzlement of government paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर/छछरौली/व्यासपुर। प्रतापनगर, व्यासपुर व छछरौली में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी गई है। हालांकि इस मामले में अभी जांच चल रही है, लेकिन गड़बड़ी को देखते हुए राइस मिल मालिकों पर गाज कर सकती है।
वहीं व्यासपुर में सरकारी धान खुर्द-बुर्द करने के आरोप में रणजीतपुर के श्री बाला जी एग्रो इंडस्ट्री के मालिक के विरुद्ध भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं वीरवार देर रात चार राइस मिलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी। वीरवार को हुई खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक अशंज सिंह की टीम की जांच 75 करोड़ रुपये का गबन मिला है।
विज्ञापन

सरकारी धान खुर्द बुर्द करने के आरोप में रणजीतपुर के श्री बाला जी एग्रो इंडस्ट्री के मालिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह राइस मिल डीएफएससी एजेंसी के तहत आती है। इसे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से सरकारी धान मिलिंग के लिए दिया गया था। इसके सत्यापन के दौरान गबन पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त राइस मिलर ने सरकारी धान का गबन किया है। उन्होंने बताया कि उनके विभाग की ओर से श्री बाला जी एग्रो इंडस्ट्री रणजीतपुर को मिलिंग के लिए करीब साठ हजार क्विंटल सरकारी धान दिया गया था। उक्त राइस मिल कि जब भौतिक जांच की गई तो मौके पर केवल 24 हजार 505 क्विंटल धान ही मिला। खरीद एजेंसी खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता का मानना है कि उक्त राइस मिल ने अलॉट कुल साठ हजार क्विंटल धान में से करीब साढे पैंतीस हजार क्विंटल धान का मिलर ने गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed