फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Another case of cheating on a policeman , Yamunanagar

सीएम की सुरक्षा में तैनान बताने वाले पुलिसकर्मी पर ठगी का एक और केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Another case of cheating on a policeman , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में रहे पुलिस कर्मी विक्रांत यादव व उसकी पत्नी शालू पर बिलासपुर पुलिस ने धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। तीन दिन में आरोपी दंपती पर यह दूसरा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
आंबवाला निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी होमगार्ड दीपचंद के माध्यम से उसकी हरियाणा पुलिस में तैनात झज्जर के गांव खेड़ी खुमार निवासी विक्रांत यादव के साथ हुई थी। तब आरोपी ने उसे बताया था कि वह हरियाणा पुलिस में मुलाजिम है और मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात है। सरकारी अधिकारियों के साथ उसकी अच्छी बनती है। वह उसे सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी को उसकी सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे मार्च 2020 में चंडीगढ़ में होमगार्ड की नौकरी दिलवाने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये खर्च आने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी की पत्नी शालू के बैंक खाते में 21 जुलाई 2020 को 90 हजार रुपये, इसके बाद 28 जुलाई 2020 को 50 हजार रुपये और चार अगस्त 2020 को 40 हजार रुपये जमा करवाए। रुपये देने के बाद आरोपी बहाने बनाने लगा। नौकरी न लगने पर उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने को धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच आर्थिक शाखा से करवाई। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने आरोपी विक्रांत यादव व उसकी पत्नी शालू के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड से ठगे थे 2.45 लाख
बिलासपुर पुलिस ने आंबवाला निवासी होमगार्ड दीपंचद की शिकायत पर 20 अप्रैल को आरोपी विक्रांत यादव व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। दीपचंद का कहना था कि विक्रांत ने उसे क्लर्क की नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.45 लाख रुपये ठगे थे। आरोपी पुलिसकर्मी ने सरकारी अधिकारियों से अच्छी जान पहचान बताकर उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसने आरोपी की पत्नी के बैंक खाते में रुपये जमा करवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed