{"_id":"622d011e72f29054cb68459d","slug":"another-case-filed-against-a-couple-who-cheated-lakhs-in-the-name-of-getting-government-jobs-yamuna-nagar-news-knl101697773","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों ठगने वाले दंपती पर एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों ठगने वाले दंपती पर एक और केस दर्ज
विज्ञापन
यमुनानगर। सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में नारायणगढ़ निवासी विक्रम व उसकी पत्नी बलजिंद्र कौर के खिलाफ सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुंजल कांबोयान के तीन और युवकों से 19.90 लाख रुपये ठगने के आरोप में इस दंपती पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ अब तक छह युवा सामने आ चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव कुंजल कांबोयान निवासी कुलदीप सिंह, मेवा सिंह, अवतार सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि साल 2017 में उनकी मुलाकात अंबाला के नारायणगढ़ निवासी विक्रम सिंह के साथ हुई थी। तब आरोपी अपनी पत्नी के साथ उनके घर पर आया था । तब आरोपी ने कहा था कि उनकी एचएसएससी के अधिकारियों के साथ अच्छी जानकारी है। वे उन्हें अच्छे पदों पर सरकारी नौकरी लगवा देंगे। तब आरोपी ने एक युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की मांग की थी। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने आरोपियों को पैसे देने की हामी भर ली। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को कुल 19.90 लाख रुपये दे दिए। लेकिन पैसे लेने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें नौकरी नहीं लगवाया। नौकरी न लगने पर उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें चेक दिए लेकिन वे चेक बाउंस हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
दो दिन पहले भी तीन युवकों से 16 लाख ठगने के आरोप में दर्ज हुआ था के स
आरोपी विक्रम व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। दो दिन पहले आरोपी दंपती पर कुंजल जट्टान के ही संजीव कुमार की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि दंपती ने संजीव को हरियाणा रोडवेज में परिचालक लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये व गांव रतनगढ़ निवासी रविंद्र कुमार के दो बेटों को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर दस लाख रुपये लिए थे। लेकिन उनकी नौकरी नहीं लगवाई थी। पुलिस ने वीरवार को मामले में आरोपी विक्रम व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।