{"_id":"64f8eb5494e466c5310a5676","slug":"another-accused-arrested-for-stealing-electronics-items-and-selling-them-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-5253-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक्स से सामान चोरी कर बेचने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रॉनिक्स से सामान चोरी कर बेचने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने सरगोधा इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से सामान चोरी कर बेचने के मामले में एक और आरोपी प्रेम नगर निवासी नवनीत उर्फ ढीला को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पहले से जेल में बंद आरोपी नवनीत के साथी चिराग उर्फ काला, अंकुश व गोपाल को भी प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सरगोधा इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम के अलावा गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स व जगाधरी मितू इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से भी लाखों रुपये की चोरी की थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों से करीब चार लाख रुपये के सामान की रिकवरी की गई है।
इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि सरगौधा इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से सामान चोरी कर बेचने के मामले में आरोपी नवनीत मॉडल टाउन में घूम रहा है। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने दबिश देकर मौके से आरोपी नवनीत उर्फ ढीला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उन्होंने सरगोधा के अलावा कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स गोदामों में हेराफेरी कर सामान चोरी किया है। इसके बाद उन्होंने मामले में जेल में बंद आरोपी चिराग उर्फ काका, अंकुश व गोपाल को अदालत पेश कर प्रोडक्शन रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सरगोधा इलेक्ट्रॉनिक्स, गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स व जगाधरी मितू इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से लाखों रुपये की चोरी करने का खुलासा किया। इससे पहले तीनों आरोपियों को सरगोधा इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से एलईडी वाशिंग मशीन सहित लाखों रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जबकि नवनीत को अब गिरफ्तार किया गया। जिनसे करीब चार लाख की रिकवरी की गई है। आरोपी नवनीत सरगोधा इलेक्ट्रॉनिक्स पर करीब 15 साल से नौकरी करता था। वहीं पर चिराग भी नौकरी करने लग गया। वह वहां से सामान चोरी कर बाहर बेचते थे।