फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anjali and Deen Mohammed were selected as the best players

Yamuna Nagar News: अंजलि व दीन मोहम्मद चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 16 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 16 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anjali and Deen Mohammed were selected as the best players
प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय महाविद्यालय प्रतापनगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में कॉलेज के 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान लड़के-लड़कियों की 100 मीटर की दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अंजलि व दीन मोहम्मद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में ऐसी प्रतियोगिताएं व गतिविधियां अवश्य होनी चाहिए। विद्यार्थियों को इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और मनोबल बढ़ता है। वहीं, इससे विद्यार्थियों में समूह में काम करने की, सहयोग व संघर्ष करने की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं खेलकूद विभाग संयोजक प्रो. सतवीर सिंह के नेतृत्व में हुई। वहीं इस दौरान नॉन टीचिंग स्टाफ की 200 मीटर दौड़ करवाई गई। इसमें विकास प्रथम, संदीप द्वितीय और केवल तृतीय रहे। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय छछरौली के खेल विभाग संयोजक बलविंद्र सिंह निर्णायक मंडल में रहे। इस दौरान प्रो. विनोद शर्मा, डॉ. सोहन लाल, प्रो. विकेश बाला, डॉ. नवनीत गर्ग सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के परिणाम
लंबी कूद में अंजलि ने पहला, नीतू ने दूसरा और शाइस्ता ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, शॉटपुट में यक्षा ने प्रथम अंजलि ने द्वितीय और साहिबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में साहिबा प्रथम, अंजलि द्वितीय स्थान पर रहे और शिखा ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में सपना ने प्रथम, सिमरन द्वितीय और जसप्रीत तृतीय स्थान पर रही।

लड़कों के परिणाम
लंबी कूद में हेमराज ने पहला, दीन मोहम्मद ने दूसरा और प्रशांत ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में प्रथम दीन मोहम्मद, द्वितीय हेमराज और तृतीय स्थान पर प्रशांत रहे। डिस्कस थ्रो में दीन मोहम्मद ने पहला स्थान पाया। हेमराज दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम दीन मोहम्मद प्रथम रहा। हर्ष ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, हेमराज तृतीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती छात्रा। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती छात्रा। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती छात्रा। संवाद

प्रतियोगिता के दौरान छलांग लगाती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed