{"_id":"6820f84985ddfb8eca04acb4","slug":"animals-and-owners-burnt-in-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137580-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आग से पशु व मालिक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आग से पशु व मालिक झुलसे
Mon, 12 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। खिलांवाला गांव में भूसे की छान में रविवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से छान के पास में बंधे दो पशु झुलस गए और एक व्यक्ति पशुओं को खोलते समय झुलस गया।
खिलांवाला निवासी इरशाद ने बताया कि अचानक उनकी छान में आग लग गई। जिससे उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक छान का भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने से किसान की दो भैंसे झुलस गई। पशुओं को खोलने के चक्कर में इरशाद भी झुलस गया।
उन्होंने बताया कि इस आग में मकसूद और इरफान की छान में भी आग लग गई थी। पशुओं की रस्सी खोलकर उनको बचाया गया। मौके पर व्यासपुर और जगाधरी की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।