फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry villagers locked the power house due to power cuts.

Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ दिया ताला

Sun, 24 May 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 May 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers locked the power house due to power cuts.
मिर्जापुर गांव में पावर हाउस के दरवाजे पर ताला लगाते ग्रामीण। संवाद
साढौरा। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को मिर्जापुर गांव स्थित 33केवीए पावर हाउस पर ताला जड़ दिया। इस पावर हाउस के सात एपी फीडर और एक आरडीएस फीडर के माध्यम से करीब 24 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। पिछले कई दिनों से हल्की हवा या तकनीकी कारणों का हवाला देकर बार-बार सप्लाई बंद किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पौने सात बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने बिजली निगम के एसएसए अनिल कुमार और एएसएसए रजत कुमार को बाहर निकाल दिया और पावर हाउस के दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक एसडीओ मौके पर नहीं आते, तब तक किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। लोगों का आरोप था कि बार-बार बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और विभागीय अधिकारी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अंकित पानीवाला, राम सिंह पीपलीवाला, हनीफ नवागांव, सरपंच कर्मजीत सिंह पीपलीवाला, सतेंद्र कुमार कोटला, अली अहमद पीरवाली, अयूब खान, ताज मोहम्मद, युसुफ, धर्म सिंह नत्थरनपुर और यशवीर टोडरपुर सहित कई लोगों ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि थोड़ी सी हवा चलने पर भी सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिससे खेतों की सिंचाई और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की बात बिजली निगम के एसडीओ शंशाक गोयल से फोन पर कराई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार होने के कारण वे अवकाश पर हैं और किसी जरूरी कार्य से बाहर हैं, लेकिन सोमवार को मौके पर आकर समस्या का समाधान करेंगे।
इसी बीच साढौरा थाना से सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में बिजली निगम के जेई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई को भी अपने साथ जमीन पर बैठा लिया और उनसे समस्याओं पर चर्चा की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद जेई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया।

जेई मनीष कुमार ने बताया कि सलेमपुर फीडर में तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे ठीक करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीओ से बात हो चुकी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद

मिर्जापुर गांव में पावर हाउस के दरवाजे पर ताला लगाते ग्रामीण। संवाद

मिर्जापुर गांव में पावर हाउस के दरवाजे पर ताला लगाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed