फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger expressed when sewerage water filled the street

Yamuna Nagar News: सीवरेज का पानी गली में भरने पर जताया रोष

Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed when sewerage water filled the street
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वाल्मीकि बस्ती में सीवरेज जाम होने से गंदा पानी गली में भर रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने पर भी जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे बस्ती के लोगों में विभाग के लिए रोष है। नाराज बस्ती के लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट जताया।
बस्ती के रामप्रसाद, धर्मबीर, रामपथ, प्रदीप, राजू, रेशो, संतोष व उपासना ने बताया कि कई माह से बस्ती में सीवरेज जाम है। इससे सीवरेज का गंदा पानी मेन हॉल से बाहर आकर गली में भर रहा है। गंदे पानी से दुर्गंध के साथ मक्खी-मच्छर हो रहा है, पर शिकायत के बावजूद जाम सीवरेज ठीक नहीं हो रहा।
विज्ञापन

इसका खामियाजा बस्ती के लोग भुगत रहे हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन जल्द जाम पड़े सीवरेज को खुलवाने का काम करे। इस बारे में एसडीओ रवि नायक ने बताया कि बुधवार को कर्मचारी मौके पर भेजकर सीवरेज की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed