{"_id":"69d42cad151c80c4810f33a4","slug":"anger-expressed-over-the-neglect-of-raw-firefighters-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-153961-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कच्चे दमकल कर्मियों की अनदेखी पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कच्चे दमकल कर्मियों की अनदेखी पर जताया रोष
Tue, 07 Apr 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
दशहरा ग्राउंड कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद संघ के पदाधिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें दमकल कर्मचारियों की लंबित मांगों, प्रस्तावित हड़ताल और फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद कर्मियों के प्रति सरकार के रवैये पर चिंता जताई गई।
जिला प्रधान महिपाल सोडे, सचिव सतीश कुमार, कैशियर रिंकू कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि दमकल कर्मी हर परिस्थिति में जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा करते हैं, लेकिन सरकार उनकी शहादत को नजरअंदाज कर रही है। संघ ने बताया कि 18 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांगें उठाई गई थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सात-आठ अप्रैल को प्रस्तावित राज्य स्तरीय हड़ताल को लेकर भी चिंता जताई गई, खासकर गेहूं कटाई के मौसम में आगजनी के खतरे को देखते हुए। नेताओं ने फरीदाबाद के मुजेसर स्थित फैक्ट्री अग्निकांड का जिक्र करते हुए शहीद कर्मियों को सम्मान, एक करोड़ मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग दोहराई। चेतावनी दी गई कि मांगें न मानी गईं तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। संवाद