फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger expressed over the absence of Narayangarh's name in the list of potential districts

Yamuna Nagar News: संभावित जिलों की सूची में नारायणगढ़ का नाम न होने पर जताया रोष

Sun, 23 Jun 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over the absence of Narayangarh's name in the list of potential districts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नारायणगढ़ जिला बनाओ व साढौरा को उपमंडल बनवाने के लिए गठित संयुक्त संघर्ष समिति ने नए जिले एवं उपमंडल बनाने के लिए मंत्रियों की कमेटी का गठन करने का स्वागत किया है। साथ ही संभावित जिलों की सूची में नारायणगढ़ तथा उपमंडलों की सूची में साढौरा जिक्र न होने पर रोष प्रकट किया है।
समिति के संयोजक सदीक चौहान ने कहा कि इस मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से पिछले कई वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। यह इस क्षेत्र के जन जन की आवाज है। सुखदेव राज ने कहा कि संघर्ष समिति तथा नारायणगढ़ की जनता जनार्दन को उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार कभी नहीं होने देंगे, वे नारायणगढ़ को जिला बनाकर अपने क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

रविन्द्र मोहन व जोगिंद्र आनंद ने इस अवसर पर कहा कि साढौरा व शहजादपुर के साथ भी न्याय कर उसे उपमंडल का दर्जा प्रदान कर किया जाए व साढौरा को नारायणगढ़ के साथ जोड़ने की मांग पूरी की जाए। बैठक में चर्चा हुई कि एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी को मिलकर नारायणगढ़ को जिला बनाने संबंधित मांग व मापदंड सौंपकर उनसे नारायणगढ़ को शीघ्र जिला का दर्जा देकर हल्के का हक देने की मांग रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed