फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger expressed over road construction being stopped

Yamuna Nagar News: सड़क का निर्माण बंद होने पर जताया रोष

Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over road construction being stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका की ओर से बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य रुक गया है। काम रुकने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ रोष जताया है। साथ ही तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई है।
नगर पालिका की ओर से ओड कॉलोनी से पक्का घाट तक की सड़क को लगभग तीन महीने पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए उखाड़ा गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क बनाए जाने को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष गुहार लगाई थी। इस पर मंत्री ने सड़क बनाए जाने के कार्य का शुभारंभ किया गया था। तब कहा गया था, सड़क कार्य पूरा होने तक निर्माण कार्य नहीं रोका जाएगा
विज्ञापन

इसके बाद केवल एक सप्ताह तक ही सड़क निर्माण कार्य चला था। उसके बाद सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। इस पर स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने पर रोष प्रकट किया। स्थानीय निवासी गौरव, अर्जुन, सुरेंद्र, सुंदर, रमेश, सुरेश, काला, रामकुमार, मनोज व दिनेश आदि ने बताया कि नगरपालिका की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। ठेकेदार ने निर्माण कार्य अचानक रोक दिया है। इससे स्थानीय लोगों में नगरपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों ने प्रशासन से जल्द काम पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed