फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger expressed over objectionable comment

Yamuna Nagar News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over objectionable comment
यमुनानगर। सिख समाज के लोगों ने शुक्रवार को सिख समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गांधी नगर थाना के बाहर रोष जताया। उन्होंने एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर सिख समाज के बारे आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस पर गांधी नगर थाना प्रभारी ने लोगों को केस दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शंकर नगर निवासी जगजीत सिंह ने गांधी नगर थाने को दी शिकायत में बताया कि 15-16 मई की रात दो बजे फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई। जिसमें सिख समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व 1984 के दंगों को भी दोहराया गया। यह पोस्ट कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी रिंकू धीमान की फेसबुक आईडी से डाली गई। सुबह जब उन्होंने उससे इस संबंध में फोन पर बात की तो वह उनसे भी अभद्रता से बातचीत करने लगा। इसके बाद समाज के लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की और रोष जताया। गांधी नगर थाना प्रभारी ने लोगों से बातचीत कर उन्हें आरोपी के खिलाफ जल्द केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। सिख समाज के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनके समाज के प्रति ऐसी टिप्पणी की गई थी। कुछ लोग हिंदू व सिख समाज की एकता को तोड़ना चाहते है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed