फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger erupted due to power outage, traffic was blocked at two places

Yamuna Nagar News: बिजली न आने से फूटा गुस्सा, दो जगह लगाया जाम

Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted due to power outage, traffic was blocked at two places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कई घंटे से बिजली गुल रहने से परेशान लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। बिजली के लिए जड़ौदा गांव के लोगों ने जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। लोगों ने आधा घंटा तक स्टेट हाईवे जाम रखा और नारेबाजी की। इसी तरह चूना भट्ठी के नजदीक स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी के लोगों ने बूड़िया चुंगी से पांवटा साहिब रोड पर आकर जाम लगा दिया। यहां करीब 20 मिनट तक लोगों ने सड़क जाम रखी।
वहीं बुधवार रात भी शहर से लेकर गांव तक में लोग बिजली कटों से जूझते रहे। जड़ौदा निवासी परमजीत सिंह, गुरदयाल ने बताया कि गांव में 250 से ज्यादा परिवार रहते हैं। सप्ताहभर से न तो बिजली मिल रही है और न ही घरों में पीने का पानी आ रहा है। उनके पशु बिना पानी के खड़े हैं। बिजली कटों के कारण लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल है।
विज्ञापन

बड़े तो जैसे-तैसे काम चला रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। चार दिन से गांव में कुछ घंटे के लिए ही लाइट आई है। परमजीत सिंह ने बताया कि वह एसडाओ को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाते। रात को लोग पावर हाउस में गए तो वहां कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें जल्द बिजली आने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वह वापस आ गए। इसके बाद भी बिजली नहीं आई। बिजली न होने से पानी की भी दिक्कत हो गई है। जब से उनका गांव नगर निगम में आया है तब से लोगों का जीवन नरक हो गया है। गांव में बिजली, पानी, सफाई, गलियां कुछ भी नहीं है। इसलिए मजबूरी में आज उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थाना शहर जगाधरी एसएचओ ने लोगों से बात की। करीब आधे घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया। हालांकि ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

ग्रीन विहार के लोगों ने 20 मिनट जाम रखी सड़क
ग्रीन विहार कॉलोनी में भी कई दिनों से बिजली नहीं आ रही। बिजली कटौती से परेशान लोग बूड़िया चुंगी-पांवटा रोड पर आकर गए। यहां लोगों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम रखी और नारेबाजी की। दीपक शर्मा, रोहित, महेंद्र, इसरार ने बताया कि बिजली 10-15 मिनट के लिए आती है और फिर चली जाती है। बिजली न होने से इनवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। गर्मी के कारण बिना बिजली के एक मिनट भी नहीं रहा जाता। अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन करते हैं तो कोई बात नहीं करता। पुलिस ने लोगों की अधिकारियों से बात करवा जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed