फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger against Pakistan, effigies burnt

Yamuna Nagar News: पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा, फूंके पुतले

Fri, 25 Apr 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anger against Pakistan, effigies burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/जगाधरी। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में वीरवार को जिलेभर के लोगों में भारी रोष है। इस रोष के फलस्वरूप वीरवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और इस आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
वहीं, दूसरी तरफ स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। विभिन्न हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहीं पाकिस्तान का पुतला बनाकर जूतों से पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। शहर के नेहरू पार्क पर विभिन्न हिंदू व सामाजिक संगठनों के लोगों ने जमा होकर पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नेहरू पार्क गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सरकार से पाकिस्तान को सबक सीखाने की मांग की। इसी तरह रादौर में बाजार बंद कर लोगों ने प्रदर्शन किया। हमले के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

वकीलों ने पहलगाम हमले के विरोध में दिया ज्ञापन
जगाधरी। पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में वीरवार को अधिवक्ता भी उतरे। अधिवक्ताओं ने लघु सचिवालय में नारेबाजी कर इस आतंकी हमले की निंदा की। वहीं, सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह खड़काली व अधिवक्ता भूपेंद्र शांडियाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस आतंकी घटना से पूरा देश दुखी है। हमले के दौरान धर्म पूछने का उद्देश्य देश में आपसी सौहार्द खराब करना है। इसकी पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता इस आतंकी हमले का पुरजोर विरोध व निंदा करते हैं।
अधिवक्ताओं की मांग है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे। ताकि भविष्य में दोबारा पाकिस्तान ऐसी हरकत करनी की सोच भी न सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष रितेश जैन, अतुल त्यागी, कर्मचंद, पूर्व प्रधान पवन पूनिया, पूर्व प्रधान अरुण ढांडा, अध्यक्ष विक्रांत, सचिव दिनेश चौहान, शिवानी, आरती, नीरा जैन, शशि शर्मा, सोनिया रोहिल्ला, मोनिका, वर्षा ग्रेवाल सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
हनुमान चालीसा पढ़ मृतकों के लिए रखा मौन
संवाद न्यूज एजेेंसी
यमुनानगर। पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में वीरवार को उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा ने प्रदर्शन बुलाया। प्रदर्शन में दुकानदारों, व्यापारियों के साथ अन्य लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के लिए लोग शहर के नेहरू पार्क के गेट पर जमा हुए। यहां लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार से सबक सीखाने की मांग की। इस दौरान लोगों ने नेहरू पार्क के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं, पहलगाम के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र मित्तल व प्रदेशाध्यक्ष संजय मित्तल ने किया। यहां महेंद्र मित्तल ने कहा कि यह आतंकी हमला देश की एकता व अखंडता को तोड़ने के लिए किया गया है। परंतु हम ऐसा नहीं होने देंगे। इस दौरान लोगों ने पार्क के गेट पर हनमुान चालीसा का पाठ किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

इसके अलवा दो मिनट का मौन रखा। प्रदर्शन के दौरान रविश चौहान, दीपक कपूर, विपिन गर्ग, संजय गुप्ता, पुलकित अग्रवाल, वरुण शर्मा, जसप्रीत सिंह, कुनाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed