फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers roared in support of demands, submitted memorandum

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers roared in support of demands, submitted memorandum
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने सोमवार को लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलेभर से आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले लघु सचिवालय पहुंचीं। यहां पर वर्कर्स से सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व किया बिलासपुर खंड प्रधान कमलेश ने किया। यहां वर्कर्स ने समय पर मानदेय देना, श्रमिकों का पैसा देना, स्टेशनरी का सामान, प्रति केंद्र में राशन पहुंचाने संबंधी अन्य मांगों को लेकर रोष जताया। प्रदर्शन के वर्कर्स अनाजमंडी में एकत्र हुईं। जहां से जुलूस की शक्ल में लघु सचिवालय पहुंचीं। यहां यूनियन की ओर से डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

इस दौरान कमलेश ने कहा कि वर्कर्स पर दोहरा दबाव है। ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल वाटिका व प्ले स्कूल की दोहरी नीति बच्चों से खिलवाड़ है। सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के अनुसार पांच साल तक की आयु के बच्चे का खेल खेल में ही सामाजिक, शारीरिक व मानसिक विकास होना चाहिए। सरकार मैन्यू के मुताबिक राशन नहीं भेज रही। गर्मियों के मौसम में मूंगफली व बाजरे की सप्लाई की जा रही है। सरकार की ओर से प्ले-वे केंद्रों के लिए जो सामान दिया है वह रखने के लिए जगह नहीं है। दो साल से ईंधन (गैस) के लिए मांग की जा रही है पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की यूनियन से बैठक होनी चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। वहीं इस दौरान राज्य महासचिव अनुपमा की उपस्थिति में जिला कमेटी के चुनाव भी करवाए गए। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक बिलासपुर की प्रधान कमलेश को जिला प्रधान चुना गया। रीता कटियाल को वरिष्ठ उपप्रधान, अंग्रेजो और मुस्तफाबाद की राजरानी को उपप्रधान और मिथिलेश गुप्ता को जिला सचिव चुना गया। धरने में राजवंती, वीना, सतविंद्र, सलिंद्र, छछरौली से मिथिलेश, नीलम, ऊषा, विजय, रादौर से स्वर्णजीत कौर, सरबजीत कौर, जितेंद्र, रीता कटियाल, नीलम, मीनू, सुगंधा, रितु गुप्ता, रेनू, रेमन रानी, ओम देवी, गुलशन, गुरविंद्र कौर, नीरू सहित अन्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed