{"_id":"679bdee01ebc1852370c5f7f","slug":"anganwadi-workers-given-training-on-water-conservation-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132330-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया जल संरक्षण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया जल संरक्षण का प्रशिक्षण
Fri, 31 Jan 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
छछरौली। खंड बाल विकास कार्यालय (सीडीपीओ) की ओर से वीरवार काे ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी वर्कर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत छछरौली के कम्युनिटी हाल में खंड समन्वयक (बीआरसी) विजय सालवन ने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, असिस्टेंट व कार्यकर्ताओं को जल संरक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।
विजय सालवन ने कहा कि जल को बचाया जा सकता है बनाया नहीं जा सकता। इसलिए जल को दूध की तरह सोच समझकर प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को जल वितरण प्रणाली के रखरखाव के लिए संचालन पुस्तिका भी भेंट की गई। इस दौरान सभी को पानी की शुद्धता की जांच के बारे में बताकर एफटीके वितरित की गई। सभी को खुली चल रही टोटियों को बंद करने बारे, दूषित पानी से होने वाली हानियों व सावधानी बारे तथा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 के बारे में जानकारी प्रदान की गई और सभी सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर सोनिया गिल, नीता देवी, प्रीति देवी, नरदीप कौर, असिस्टेंट मनोज रानी व महेश कुमार उपस्थित थे।