{"_id":"61f9877403eeb53211727ea7","slug":"anganwadi-workers-and-helpers-took-to-the-streets-handed-over-memorandum-yamuna-nagar-news-knl976939178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स सड़कों पर उतरे, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स सड़कों पर उतरे, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर कन्हैया साहिब चौक पॉवर हाउस के सामने पार्क पर इक्ट्ठी हुई। इस दौरान विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया। सभी कर्मचारी सुबह दस बजे ही पार्क में जुटना शुरू हो गये थे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। दोपहर एक बजे कर्मचारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एक किलोमीटर दूर जिला सचिवालय पहुंचे। कर्मचारियों के रोष मार्च के चलते सड़क के दोनों छोर वाहनों की कतारें लग गई। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर कर्मचारी नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने के लिए सचिवालय परिसर में पहुंचे। इस दौरान कर्मचारी तब तक नारेबाजी करते रहे जब तक प्रशासनिक अधिकारी बाहर नहीं आया। कुछ देर बार जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार कर्मचारियों के बीच पहुंचे। इसके बाद कर्मचारियों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस रोष प्रदर्शन में आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स, नगर पालिका, बिजली, अध्यापक संघ, पशुपालन, शहरी संपदा विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन, स्वास्थ्य विभाग, चतुर्थ श्रेणी, आशा वर्कर्स, मिड डे मील, भवन निर्माण मजदूर, संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य संगठन इसमें शामिल हुए। वहीं किसान मोर्चा के जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, सीटू नेता विनोद त्यागी ने कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा देश की आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को दिवाली का तोहफा देते उनके मानदेय में 1500 रुपए और हेल्पर्स के मानदेय में 750 रुपये बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा सत्र में वर्कर को कुशल व हेल्पर को अकुशल का दर्जा देते हुए मानदेय को महंगाई से जोड़ने की घोषण की थी। लेकिन सरकार द्वारा इन्हें लागू नहीं किया गया। इस कारण प्रदेश के की वर्कर व हेल्पर आठ दिसंबर 2021 से लगातार हड़ताल कर रहे हैं। प्रदर्शन की अध्यक्षता एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे व सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज ने व संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर की प्रधान रेखा सैनी, एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश राणा, जोत सिंह, नगरपालिका से शाखा प्रधान राजकुमार ससोली, विक्की पारचा, सतीश जांगड़ा, अध्यापक संघ से संजय कांबोज, राकेश धनखड़, किशोर कुमार, राजिंद्र, जरनैल सिंह चनालिया, रिंकू कुमार, सोमनाथ, राजबीर, राजेश, पूनम, नीलम भट्टी, सुनीता करहेड़ा, सुनीता सुघ, दयावती, शशि आदि उपस्थित रहे।