{"_id":"60a2c52b8ebc3e299356165d","slug":"anganwadi-employees-submitted-memorandum-to-the-program-officer-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl702517175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। समस्याओं व मांगों को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान रेखा सैनी, उपप्रधान सुनीता व एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सोढ़े ने किया। संगठन ने अधिकारी को समस्याओं व मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि कोरोना महामारी से देश जूझ रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी व अन्य विभाग के कर्मचारियों की कोविड ड्यूटी लगाई गई है। गांव व शहर में आइसोलेशन खोलने के भी सरकार ने आदेश दिए हैंस जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी देशसेवा के लिए समर्पित हैं, लेकिन उनकी कई मांगें लंबे समय से लटकी हुई हैं। जिसकी तरफ विभाग व सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
उनकी सबसे बड़ी मांग परिवार की सुरक्षा संबंधी है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई है। किसी प्रकार का जीवन सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं उपलब्ध करवाया गया है। इससे कर्मचारियों का जीवन दांव पर लगा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार व विभाग कर्मचारियों को कोविड ड्यूटी के लिए जीवन सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाएं। वहीं अनहोनी होने पर परिवार की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ले।
विज्ञापन
ये मांगें उठाईं
आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को 50 लाख का जीवन बीमा कवर दिया जाए। जिन वर्कर हेल्पर की कोविड में ड्यूटी लगाई जा रही है उन्हें सुरक्षा उपकरण दिए जाए। वर्कर व हेल्पर की गांव के अनुसार नहीं आंगनबाड़ी केंद्र के मुताबिक ड्यूटियां लगाई जाएं। सभी वर्कर को विभाग की तरफ से स्मार्ट फोन दिए जाए। बिना स्मार्ट फोन दिए कोई ऑनलाइन काम न करवाया जाए।