फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An unknown person burnt some part of the body of a mentally retarded youth.

Yamuna Nagar News: अज्ञात ने जलाया मंदबुद्धी युवक के शरीर का कुछ हिस्सा

Thu, 09 May 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
An unknown person burnt some part of the body of a mentally retarded youth.
यमुनानगर। गली में खेल रहे मंदबुद्धी युवक के शरीर का कुछ हिस्सा अज्ञात ने जला दिया। जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां ने इस बारे में पूछा, लेकिन वह कुछ जवाब नहीं दे पाया। युवक को उपचार दिलाया गया। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिव कॉलोनी निवासी बानो देवी ने बताया कि उसका 22 साल का बेटा अमरजीत मंदबुद्धी है। वह केवल कुछ ही शब्द बोल सकता है। उसका बच्चों का दिमाग है। पांच मई की शाम को उसका बेटा गली में खेल रहा था। कुछ समय बाद जब उसका बेटा घर आया तो उसके शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ था। उसने उससे इस बारे में पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया। वे उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। जहां उसे उपचार दिया गया। आरोप है कि अज्ञात ने उसके बेटे के शरीर का कुछ हिस्सा जलाया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed