{"_id":"695c1e2447e3d66563049304","slug":"an-fir-has-been-registered-against-four-people-including-a-retired-deputy-cmo-for-murder-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149420-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Tue, 06 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर विलाप करते मृतका वंशिका के परिजन। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण गोयल की 40 वर्षीय पुत्रवधू रितू जैन उर्फ वंशिका की मौत के मामले में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने करनाल के मॉडल टाउन निवासी आयुष जैन की शिकायत पर डॉ. अरुण गोयल, कर्ण गोयल, मधु गोयल और विजय गोयल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतका के पति कर्ण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम हाउस बाहर धरना व रोड जाम करने के बाद की है। मृतका के परिजन अड़े हैं कि पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे, तभी मृतका के शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
सोमवार को मृतका वंशिका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम होने के तुरंत बाद ही मृतका के परिजनों ने शवगृह के बाहर इस बात पर अड़ गए, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे वंशिका के शव अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसी मांग को लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में दरी बिछाकर धरना दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे और पोस्टमार्टम हाउस के सामने ही अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी कर यातायात बाधित कर दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात का आश्वासन देने के बाद मृतका परिजनों ने सड़क से उठे।
बाथरूम में फंदे से लटका मिला था शव
रविवार को वंशिका का शव जगाधरी स्थित उसके ससुराल में घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2006 में वंशिका की शादी जगाधरी के गुलाबनगर कॉलोनी निवासी कर्ण गोयल से हुई थी। कर्ण की जगाधरी में बर्तन बनाने की फैक्टरी है, जबकि उसके पिता डॉ. अरुण गोयल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ हैं। इस दंपती से एक संतान भी है।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच चल रही है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -राजेंद्र, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर विलाप करते मृतका वंशिका के परिजन। संवाद- फोटो : samvad