फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An elderly woman working in the field was beaten up in a land dispute, her arm was broken

Yamuna Nagar News: भूमि विवाद में खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला को पीटा, बाजू टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman working in the field was beaten up in a land dispute, her arm was broken
यमुनानगर। भूमि विवाद को लेकर परिवार के तीन लोगों ने खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने डंडों से महिला पर हमला कर उसकी बाजू तोड़ दी। जिससे महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में दंपती व उनके बेटे पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अराईयांवाला निवासी फूलो देवी ने बताया कि वह अपने खेत पर कार्य कर रही थी। तभी गांव के ही सूरजभान, उसकी पत्नी संतोष देवी व बेटा अरुण आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए डंडों से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा। जिसकी उसकी बाजू में फ्रेक्चर आ गया। इससे वह खेत में ही बेहोश हो गई थी। महिला ने बताया उनका जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। आरोपियों ने उसी रंजिश में उस पर हमला किया। इस झगड़े को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। जिसमें तय हुआ था कि इलाज का पैसा आरोपी देंगे। बाद में आरोपी मुकर गए और धमकी दी कि दोबारा फिर उसे पीटेंगे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed